फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना सीआईए स्टाफ ने पकड़ी आठ लाख रुपये की पांच किलो अफीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। सीआईए पुलिस नरवाना ने एक युवक को पांच किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हिसार जिला के कल्लर भैणी निवासी कर्ण हिसार अपने साथ अफीम लेकर लितानी गांव की तरफ से जाजनवाला की तरफ जा रहा था। सीआईए ने गुप्त सुचना के आधार पर जाजनवाला के पास टी प्वाइंट पर नाका लगाकर वहां से गुजरने वाले वाहनों को चेक किया। इस दौरान एक बाइक लितानी की तरफ से आई। जब बाइक पर सवार युवक की तलाशी ली तो उसके पास बैग से पांच किलोग्राम अफीम बरामद हुई।
डीएसपी कुलवंत बिश्नोई ने कहा कि नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस कारण युवा अपने रास्ते से भटक कर नशे की दुनियां में खो गए हैं। इसलिए सरकार द्वारा यह विशेष अभियान छेड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पांच किलोग्राम अफीम की बाजार में कीमत करीब आठ लाख रुपये है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी कर्ण सिंह पहले भी एक एनडीपीएस के मामले में तीन साल की सजा काट रहा है। फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत पर आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पार्टनर के साथ करता था नशे का कारोबार
पुलिस की पूछताछ में कर्ण ने बताया कि वह अपने गांव के जयभगवान के साथ मिलकर यह कारोबार करता है। जयभगवान ट्रांसपोर्ट का काम करता है और ट्रांसपोर्ट के जरिए ही वह बाहर से नशीले पदार्थ लेकर आता है। वह उसे दूसरे जगहों पर सप्लाई करता है। कर्ण पहले भी सजायाफ्ता है। जो नशे के कारोबार में कई बार जेल जा चुका है। इससे पहले कर्ण भुक्की तस्करी करता था और जेल से आने के बाद उसने अफीम तस्करी करने का काम शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्त का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें