फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले दिनों फिर हुई चार मोटरसाइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिछले दिनों फिर हुई चार मोटरसाइकिल चोरी
कैथल। चोरी के चार मामलों में चार मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पहले मामले में गांव सिरटा निवासी चतरूराम ने सीवन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से गांव खेड़ी गुलाम अली गया था। वहां बाबा देवपुरी मंदिर से थोड़ा आगे बाइक खड़ी कर दी, जहां से वह किसी ने चोरी कर ली। सीवन थाना से हैड कांस्टेबल विकास कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में ढांड निवासी अमन कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले दोपहर के समय उसने घर के सामने बाइक खड़ी की थी। जहां से वह किसी ने चोरी कर ली। हैड कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में ढांड रोड कैथल स्थित मॉडल टाउन निवासी देवेंद्र ने सिविल लाइन थाना में बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया है। देवेन्द्र ने बताया कि 14 जुलाई को कोर्ट परिसर से किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली। हैड कांस्टेबल राममेहर ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

चौथे मामले में पूंडरी निवासी सुभाष चंद ने बताया कि 12 जुलाई को उसकी बाइक चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक के बारे में पता नहीं चला। पूंडरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच हैड कांस्टेबल मनीराम को सौंप दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें