फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की अंग्रेजी की परीक्षा देकर लौटते समय हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी की परीक्षा देकर लौटते समय बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की हादसे में मौत
विज्ञापन

चचेरे भाई के साथ लौट रही थी घर, रास्ते में ट्रक चालक ने मारी टक्कर, भाई घायल
परिजनों की भीड़ उमड़ी अस्पताल में
फोटो संख्या-48, 49 व 50
अमर उजाला ब्यूरे
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की सोमवार शाम सड़क हादसे में उस समय मौत हो गई, जब वह परीक्षा के बाद अपने चचेरे भाई के साथ घर लौट रही थी। उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव गांव छौत निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि उसका बेटा अमित कुमार उसके भाई की बेटी 19 साल की मनीषा को परीक्षा दिलवाने के बाद घर लेकर आ रहा था। खनौरी बाईपास चौक के निकट एक ट्रक चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें मनीषा व अमित को चोटें आईं। दोनों को निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमित को भी रेफर कर दिया। बाद में अमित को भी सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उन्हें जैसे ही सूचना मिली, वे अस्पताल पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी मनीषा : मृतका के चाचा शमशेर ने बताया कि मनीषा आईजी कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को उसका अंग्रेजी विषय का पेपर था। वह पढ़ाई में होशियार थी। उसकी मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है।
थाना शहर प्रभारी मनदीप ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना मिली है। मृतका के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें