दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज
कैथल। एक गांव निवासी महिला ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि गांव मानस निवासी सोनू व उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सब इंस्पेक्टर बीरमति ने बताया गुहला थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी 28 वर्षीय विवाहिता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।