फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मोटर साइकिल व एक ट्रक से तीन टायर चोरी, पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने तीन स्थानों से समेटा सामान
विज्ञापन

कैथल। चोरी के चार मामलों में चोर तीन मोटर साइकिल व एक ट्रक से तीन टायर चोरी कर ले गए। पुलिस ने चारों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में ढांड निवासी गुरदेव सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर को वह टेगौर स्कूल के पास सुबह 9 बजे गया था। वहां से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल सोहन ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गांव पाई निवासी सचिन ने बताया कि 31 दिसंबर को वह गांव करोड़ा में किसी काम से गया था। वहां से किसी ने उसका मोटर साइकिल चोरी कर लिया। एएसआई जयपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
तीसरे मामले सीवन पुलिस को दी शिकायत में डेरा बाबा नहर गोविंदपुरा निवासी गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर की शाम करीब तीन बजे वह किसी काम से सीवन गया था। वहां से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल शिशपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चौथे मामले में दासू पट्टी पाई निवासी चमेल सिंह ने बताया कि दिसंबर की रात को चोर उसके ट्रक से तीन टायर चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल रामफल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें