फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ के मकान में चोरी की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के एसडीओ के घर चोरी की साजिश रचने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सिंचाई विभाग के एसडीओ के मकान का दिन-दहाड़े ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन व नकदी की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी को सीआईए-टू ने काबू कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-2 इंस्पेक्टर मनीश कुमार की अगुवाई में एएसआई हवासिंह व एएसआई रमेश कुमार की टीम ने ढांड चौक से आरोपी संजय कुमार निवासी अशोक विहार अर्जुन नगर कैथल को गिरफ्तार कर लिया। सिंचाई विभाग में एसडीओ लेखाराम 12 जून की सुबह पत्नी की दवाई लेने के लिए बच्चों सहित करनाल चला गया। शाम करीब 4 बजे लौटा तो मकान के अंदर गेट का ताला टूटा मिला। कमरे में रखी दो अलमारियों से 10 हजार रुपये, मोबाइल तथा सोने के जेवरात सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान लापता मिला। इस मामले में सीआईए-टू ने आरोपी सौरभ निवासी सीवन व अक्षय कुमार निवासी अर्जुन नगर कैथल को पहले ही 28 जून को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस रिमांड के दौरान उनके कब्जे से चोरी हुए सोने और चांदी के जेवरात बरामद किए। इस मामले में मामले में चोरी की योजना तैयार करने वाले संजय कुमार निवासी अशोक विहार अर्जुन नगर ने दोनों आरोपियों को चोरी के लिए भेजा था। गिरफ्तार किए गए आरोपी संजय के कब्जे से उसके हिस्से आई सोने चेन व अंगूठी बरामद कर ली गई। एसपी ने बताया कि सीआईए-टू के एएसआई रमेश कुमार ने आरोपी से पूछताछ में 29 अप्रैल की रात माता गेट निवासी ओमप्रकाश के मकान से चोरी हुई एक जोड़ी कानों की बाली भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें