कार की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव फरल व चूहड़माजरा के बीच कार व बाइक की टक्कर में एक 32 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक तीन बेटियों का पिता था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
गांव फरल निवासी राममेहर ने बताया कि उसका भाई (32) मनजीत सिंह बुधवार रात ढांड की ओर किसी काम से जा रहा था कि फरल के निकट एक कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गभीर रूप से घायल हो गया। बाद में लोगों ने उसे संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसकी चिकित्सकों ने भी उसकी मृत्यु की पुष्टि कर दी। उसकी मौत से परिवार ही बिखर गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। जहां वीरवार सुबह उसका पोस्टमार्टम होगा।
उधर, कार चालक टक्कर मार कर भगाने का प्रयास किया। लेकिन आगे उसकी कार रुक गई। बाद में वह फरल में एक मंदिर के निकट कार छोड़कर भाग खड़ा हुआ।