महिला अपने सात वर्षीय बेटे के साथ लापता
कैथल। पूंडरी के गांव से एक महिला अपने सात वर्षीय बेटे के साथ लापता हो गई। पूंडरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूंडरी के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि एक अगस्त को उसकी 28 वर्षीय पत्नी उसके 7 वर्षीय बेटे के साथ बिना कोई सूचना दिए चली गई। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं है। हेड कांस्टेबल रामफल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।