फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पर कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पर कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। विभिन्न कैसेट कंपनियों के अवैध रूप से गाना प्रसार करने का मामला सामने आया है। ढांड पुलिस ने तीन के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट व धोखाधड़ी में मामला दर्ज कर लिया है।
जिला पानीपत के समालखा निवासी नरेश कुमार ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एडीबी मोबल एंटरटेनमेंट रोहिणी का एरिया मैनेजर है। उनकी कंपनी के पास जगदीश कैसेट, जैकपॉट, मोर म्यूजिक, सूपर टोन कैसेट, जगदंबा कैसेट सहित अन्य कंपनियों का अवैध प्रसार रोकने का अधिकार है। 26 जून उसे जानकारी मिली कि एनएक्सटी डिजिटल गांव जड़ौला में उनकी कंपनी के गानों का अवैध प्रसारण कर रहा है। जब उसने वहां पर जाकर देखा कि एनएक्सटी के डिजिटल सेट बॉक्स पर मोर म्यूजिक व सुपरटोन के गानों का अवैध प्रसारण हो रहा था। उसने पुलिस को शिकायत दी है कि एनएक्सटी को मेरी कंपनी से किसी भी गाने के प्रसारण का अधिकार नहीं दिया गया है। आरोपी धोखे से इसका प्रसारण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढांड थाने के एसआई शिव चरण ने बताया कि पुलिस ने एरिया मैनेजर नरेश की शिकायत पर अशोक कुमार, एनपी सिंह व शिव केवल नेटवर्क जड़ौला के मालिक मनोज कुमार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट सहित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें