गांजा पत्ती और शराब के साथ दो गिरफ्तार
कैथल। नशा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में एक बाल आरोपी सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जा से दो किलो 100 ग्राम गांजा पत्ती तथा 25 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई। दोनों आरोपी अदालत में पेश कर दिए गये।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि कलायत पुलिस के एएसआई शमशेर सिंह, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार व सुरेश कुमार, सिपाही संदीप कुमार की टीम ने ने एनएच नंबर- 65 मटौर पुल के नीचे नाकाबंदी की गई। पुलिस ने गांव मटौर की तरफ से पैदल आ रहे महावीर निवासी कलायत को काबू कर उसके कब्जे से 300 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई। थाना कलायत में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे एएसआई कश्मीर सिंह ने गिरफ्तार कर लिया गया।
एक अन्य मामले में थाना सीवन पुलिस के एएसआई रमेश चंद्र व सिपाही नितिश कुमार की टीम को सूचना मिली कि गांव सीवन निवासी एक किशोर अपने गली में शराब बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 15 वर्षीय किशोर को काबू किया। तलाशी लेने पर कट्टे के अंदर 25 बोतल ठेका शराब व एक पॉलीथिन से एक किलो 800 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने सीवन में मामला दर्ज कर आरोपी को सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने गिरफ्तार कर अदालत के आदेशों पर बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया।