फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबकर वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणी नदी में डूबा बुजुर्ग
विज्ञापन

मसौली (बाराबंकी)। रामपुर कटरा कब्सा के पास शनिवार सुबह कल्याणी नदी में पैर फिसलने से एक बुजुर्ग डूब गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोर की मदद से वृद्घ की तलाश की पर कहीं पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

सफदरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा रामपुर कटरा निवासी व गांव का चौकीदार प्रेमचंद रावत (65) नदी किनारे नित्यकर्म के लिए गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। पानी के तेज बहाव के चलते बह गया। नदी के किनारे मछली पकड़ रहे बच्चों ने चौकीदार के घर आकर सूचना दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने नदी में डूबे वृद्घ की तलाश की पर उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों ने पुलिस को बुला लिया। उप निरीक्षक पीके द्विवेदी ने गोताखोरों की मदद से बुजुर्ग की काफी तलाश की पर पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें