फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला: आरोपियों के परिजन बोले, शिकायतकर्ताओं ने रंजिश में दी पुलिस को तीन बार झूठी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला: आरोपियों के परिजन बोले, शिकायतकर्ताओं ने रंजिश में दी पुलिस को तीन बार झूठी शिकायत
विज्ञापन

पुलिस पहले दो बार जांच कर मामले को कर चुकी है रद्द
उसके बावजूद शिकायतकर्ता झूठा आरोप लगा फसाने की कोशिश कर रहे
फोटो नंबर-18
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चीका थाना में फ्रांस भेजने के नाम 8.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी युवक के परिजनों ने शिकायतकर्ताओं द्वारा रंजिश में पुलिस को तीन बार झूठी शिकायत देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चीका के गांव हरिगढ़ किंगन निवासी आरोपी बलजीत युवक की मां शिमला देवी ने बताया कि वर्ष 2016 में उसका बेटे बलजीत ने फ्रांस जाना था। जिसकी तैयारियों में वह लगा था। उस समय शिकायतकर्ता किसी के माध्यम से उसके संपर्क में आया। जिस पर बलजीत ने उस एजेंट का उससे संपर्क करवाया, जिसके माध्यम से उसकी फाइलें तैयार हुई। शिकायत में उसके बेटे पर 8.50 लाख रुपये एेंठने का आरोप लगाया गया है। जो सरासर गलत है। जबकि बेटे बलजीत ने केवल शिकायतकर्ताओं का एजेंट से संपर्क करवाया। इसके अलावा उसका इस मामले में कोई भी दखल अंदाजी नहीं थी। बलजीत के मामा रामशरण ने बताया कि शिकायतकर्ता उनसे रुपये ऐंठने के लिए तीन बार शिकायत दे चुके हैं। जबकि इससे पहले वर्ष 2016 व 2017 में भी उन द्वारा दी गई शिकायत को पुलिस ने अपनी तफ्तीश करने के बाद मामला रद्द कर दिया था। लेकिन शिकायतकर्ताओं ने 31 जनवरी को दोबारा से थाना चीका में शिकायत दे दी है। वे जिला प्रशासन से यह मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच करें।
विज्ञापन

विदित रहे कि चीका थाने में दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें