फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की चपेट में आया कॉलेज का छात्र, गंभीर रुप से हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस की चपेट में आया कॉलेज का छात्र, गंभीर रूप से हुआ घायल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव कसान में कॉलेज जाने के लिए बस रुकवाने का प्रयास करते हुए एक कॉलेज का छात्र बस की चपेट में आ गया और बस उसकी टांगों के ऊपर से निकल गई। लेकिन गनीमत यह रही की छात्र की जान बच गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने रोडवेज की बस को घेराव कर मौके पर ही जाम लगा दिया। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने छात्र के साथी बिजेंद्र के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गांव कसान बस अड्डे पर वीरवार सुबह भारी संख्या में विद्यार्थी बस का इंतजार कर रहे थे। हादसे में घायल पवन कुमार के सहपाठी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी पवन के साथ बस स्टैंड कसान पर बस के इंतजार में खड़ा था। जैसे ही हरियाणा राज्य परिवहन जींद की बस नंबर एचआर 56 3533, जो जयपुर से कैथल जा रही थी, वह आई तो उसके चालक राजपाल ने बस को अचानक से कट मारते हुए क्षणभर के लिए रोका। वह और अन्य लोग बस में चढ़ भी नही पाए थे कि अचानक से चालक ने बस को तेज गति से भगा लिया जिससे पवन कुमार नीचे गिर गया और बस के पहियों के नीचे आ गया। जिससे पवन गंभीर रूप से घायल हो गया उसे तुरंत ही कैथल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए पवन को पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर हादसे के तुरंत बाद भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और कैथल-जींद मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे बस स्टैंड कसान पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। जाम की सूचना पाकर राजौंद थाना प्रभारी रामकिशन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे। परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी हादसे के बारे में सूचित किया। जिससे कुछ ही देर बाद परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जहां ग्रामीणों ने परिवहन विभाग व पुलिस के सामने बताया कि कसान गांव के बस स्टैंड पर कई गांव के स्कूल व कालेज जाने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ यात्रियों का भी जमावड़ा लगा रहता है। लेकिन परिवहन विभाग की बसें ठसाठस भरी हुई आती है या तो रुकती ही नहीं है या रुकती भी है तो वह भी कुछ ही छात्र व यात्रियों को चढ़ते ही फुर हो जाती है। जिससे अधिकांश यात्री छूट जाते हैं।
पुलिस व परिवहन विभाग की तरफ से आश्वासन दिया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी रोकने के लिए वह बसों का ठहराव सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए एक निरीक्षक की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों व थाना प्रभारी रामकिशन और किठाना चौकी प्रभारी ए एस आई सुरेश कुमार के आश्वासन से संतुष्ट होने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जाम खुलने से एक घंटे भी ज्यादा जाम में फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। वहीं पुलिस ने बिजेंद्र के बयान पर आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्जनों रूटों पर हैं विद्यार्थियों की बस सेवा की मांग, लगातार बढ़ता जा रहा है विरोध
जिले भर में दर्जनों रूटों पर विद्यार्थियों की बसों की मांग है। लेकिन इसे पूरा नहीं किया जा रहा। ये जरूरत पूरा होने की बजाए बढ़ती जा रही है। पिछले सप्ताह ही कैथल-खनौरी मार्ग पर भी जाम लगाया गया था। छात्राएं भी इस मामले में विरोध में सड़कों पर उतर आईं थीं। छात्र नेता गौरव शर्मा का कहना है कि जिले भर में दर्जनों रूट ऐसे हैं, जहां बच्चे बस सेवा की मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


छात्राओं के लिए सफर करना परेशानी
छात्राओं के लिए रोडवेज की बसों में सफर करना मुश्किल हो गया है। सुबह के समय तो भीड़-भाड़ में छात्राओं को बसों में चढ़ना मुश्किल हो जाता है। कई बार उन्हें धक्का-मुक्की का शिकार होना पड़ता है।


विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम, बोले, बस रुके तो बंद होगे ऐसे हादसे, थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद खोला जाम
फोटो नंबर-16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें