दो लड़कियों का अपहरण, केस दर्ज
कैथल। पुलिस ने दो लड़कियों के अपहरण के आरोप में केस दर्ज किए हैं। पहले मामले में थाना सदर के तहत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 10 दिसंबर को अज्ञात व्यक्ति उसकी 18 वर्षीय बेटी का अपहरण करके ले गया। एएसआई सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी प्रकार से एक अन्य व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 10 दिसंबर की रात को गांव जाजनपुर निवासी सुरज कुमार व मनदीप कुमार उसकी 17 वर्षीय बहन का अपहरण करके ले गए। ईएसआई शिवचरण ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।