अनाज मंडी ढांड से धान व अलग-अलग जगह से दो मोटर साइकिल चोरी
कैथल। चोरी के तीन मामलों में चोर दो मोटर साइकिल व अनाज मंडी से 50 किलो धान चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी के पहले मामले में चीका पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप सिंह ने बताया कि 11 दिसंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे दो आरोपी उसका मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। हैड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में सीवन गेट पठानियां मोहल्ला निवासी साहिल ने बताया कि गुगा मड़ी के नजदीक किसी ने 12 दिसंबर को उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हैड कांस्टेबल दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तीसरे मामले में ढांड अनाज मंडी से 50 किलो धान की फसल चोरी करने का मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि 10 नवंबर को ढांड निवासी अश्वनी मंडी से 50 किलो धान की फसल चोरी कर ले गया। हैड कांस्टेबल मोहन लाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के ढांड निवासी अश्वनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।