फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने के मामले में दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी करने के मामले में दो आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। रात को एक मकान व आंगनबाड़ी केंद्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी के दो मामलों को सुलझाते हुए सीवन पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए है।
पीआरओ ने बताया कि एसबीआई बैंक सीवन के नजदीक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता सीवन निवासी मंजू की शिकायत अनुसार 12 दिसंबर को करीब 3 बजे वह केंद्र पर ताला लगाकर अपने घर चली गई। अगले दिन उसे आंगनबाड़ी केंद्र का गेट टूटा मिला। जहां से अज्ञात व्यक्ति दो गैस सिलेंडर व गैस चूल्हा चुरा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने करते हुए आरोपी विजय कुमार निवासी सीवन को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य मामले में थाना सीवन पुलिस के हेड कांस्टेबल शीशपाल ने आरोपी मनीष निवासी सीवन को धारा 457,380 तहत गिरफ्तार किया गया है। पिंकी पत्नी कृष्ण कुमार निवासी सीवन की शिकायत अनुसार 20 नवंबर की रात वह अपने बच्चों सहित मकान में सोई हुई थी। अगली सुबह उसे रसोई से गैस सिलेंडर लापता मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें