फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दो मामले में पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग जगह मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में डिफेंस कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह टीवी का बॉक्स लेने के लिए करनाल रोड पर आया था, जहां पर निर्मल नाम की महिला मिली। जिसको वह करीब 4 साल से जानता है। महिला ने उसकी बाइक रुकवा कर उससे शादी करने की बात कही और शादी करने का दबाव बनाया और शादी न करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। प्रदीप के अनुसार बाद में वह दोनों जिम खाना कल्ब में चले गए और महिला ने कोई नुकीली चीज मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में पुलिस को दी शिकायत में आहूं गांव निवासी हरिपाल ने बताया कि एक जनवरी को वह अपनी दुकान पर साइकिल रिपेयरिंग का काम कर रहा था। दुकान के आगे दर्शनसिंह नामक व्यक्ति की बाइक खड़ी थी, जिसको उसने वहां से थोड़ा हटाकर आगे खड़ा कर दिया। जिस पर दर्शन सिंह, बिंटू व सागर भाग सिंह ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें