फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मुक्त है जिला, फिर भी बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को कोरोना संक्रमण का कोई भी केस सामने नहीं आया है तथा जिले में अब कोरोना को कोई एक्टिव केस नहीं है। आम जन कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों की निरंतर पालना करें।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 244 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 898 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.13 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.07 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे कुल 9511 व्यक्तियों में से 9511 ठीक हो चुके हैं।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिला में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले के सभी वासियों से अपील है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन

जिले मेें अब तक जिला में अब तक 8 लाख 36 हजार 866 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 6 लाख 16 हजार 145 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 2 लाख 20 हजार 721 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। शुक्रवार को 117 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। स्टॉक में कोविशील्ड 118510 तथा कोवॉक्सीन के 9940 उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें