फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्षमता संवर्धन पर किया विचार

Sat, 10 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल के राधा कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजू
विज्ञापन
कैथल। राधा कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को सीबीएसई की ओर से सामाजिक विज्ञान विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन शिवानी चोपड़ा और पिंकी रानी ने सामाजिक विज्ञान शिक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सामाजिक विज्ञान को रोचक, व्यावहारिक एवं गतिविधि आधारित ढंग से पढ़ाने की तकनीकों को साझा किया। रिसोर्स पर्सन की ओर से प्रस्तुत केस स्टडी, मैप वर्क, प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण एवं जीवन से जुड़े उदाहरण शिक्षकों के लिए उपयोगी रहे। प्रशिक्षण के दौरान सामाजिक विज्ञान विषय में आलोचनात्मक सोच, नागरिक चेतना, संवैधानिक मूल्यों, इतिहास और भूगोल की व्यावहारिक समझ विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों को समाज, लोकतंत्र एवं वैश्विक परिप्रेक्ष्य से जोड़ने के प्रभावी तरीके भी सिखाए गए। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू नरवाल ने शिक्षकों को कहा कि सामाजिक विज्ञान विषय विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संवाद
विज्ञापन






ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों से जोड़कर कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाते हैं। इस अवसर पर अशोक दुल, गौरव धीमान, मोनिका धीमान, अंजू धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें