फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को धर्ममार्ग से जोड़ना समय की मांग : कमलेश

विज्ञापन
Connecting youth with Dharma Marg is the need of the hour: Kamlesh - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा देश, प्रदेश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को संजोया जा रहा है। अब हमें युवा वर्ग को धर्म मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन

राज्य मंत्री कमलेश ढांडा शुक्रवार कपिलमुनि मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड में केदारनाथ धाम पर 400 करोड़ रुपये राशि की परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अपना संदेश दे रहीं थीं। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने संत-महात्माओं का सम्मान करने उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सदैव कलायतवासियों पर बनी रहने की निरन्तर कामना की।
उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ धाम पर 400 करोड़ रुपये की राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा ने हम सभी को हिलाकर रख दिया था। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे लेकर चिंतित रहे, लेकिन उन्होंने श्रद्धालुओं की आस्था और भारतीय संस्कृति को समृद्ध बनाने के प्रतीक केदारनाथ धाम के पुर्ननिर्माण को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर लिया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों में विभिन्न भवनों का निर्माण, घाट, पुल के साथ-साथ जगदगुरु आदि शंकराचार्य का समाधिस्थल एवं प्रतिमा भी है, जो वर्ष 2013 में आई प्राकृतिक आपदा में ध्वस्त हो गया था। राज्यमन्त्री कमलेश ढांडा ने कहा कि आदिशंकराचार्य भगवान शिव के अवतार थे। स्वभाव से शांत और गंभीर आदि शंकराचार्य जो कुछ भी सुनते थे या पढ़ते थे, एक बार में समझ लेते थे और अपने दिमाग मे बिठा लेते थे। इस ज्ञान को, शंकराचार्य ने उपदेशों के माध्यम के, अलग-अलग मठों की स्थापना करके, ग्रंथ लिख कर लोगों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी संकल्पबद्ध हैं और वर्तमान में कुरुक्षेत्र की 48 कोस परिधि में आने वाले महाभारत कालीन 134 तीर्थ स्थलों को विकसित करने का चल रहा है। कृष्णा सर्किट के तहत यह तीर्थ स्थल कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत व जीन्द में स्थित हैं, जिनपर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के माध्यम से इनपर तेजी से काम किया जा रहा है।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीव राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल राणा, मदन मटौर व कपिल दीक्षित, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि राजू कौशिक, वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि धर्मपाल धीमान, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुषार ढांडा, नम्बरदार संजय सिंगला, बीडी बंसल, डॉ वैशाखी, राजीव राजपूत, कर्णदीप दहिया, सुरेश वाल्मीकि, सतीश धीमान, सतबीर सरपंच, राजकुमार शर्मा, राममेहर शर्मा, डॉ हरीश, सुनील सरपंच, अमरजीत सेरधा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें