फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कांग्रेसियों ने निकाला बाबा साहेब सम्मान मार्च

Thu, 26 Dec 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गृह मंत्री अमित शाह के बयान से खफा कांग्रेसियों और बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बसपाइयों ने सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया।

भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार, स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह की कथित टिप्पणियों के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला। साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल को बर्खास्त करने और माफी मांगने करते हुए जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


इस मार्च के दौरान कलायत विधायक विकास सहारण, गुहला/चीका विधायक देवेंद्र हंस, पूंडरी से पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जडौला व अन्य कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, बहुजन समाज पार्टी कैथल की यूनिट ने केंद्रीय गृह मंत्री की कथित टिप्पणी पर राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त कैथल को जिला उपायुक्त के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार रविंद्र हुड्डा को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले बसपा के सभी पदाधिकारी, सैंकड़ों की तादाद में हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए और वहां से मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे।

प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बसपा डॉ मनोज ग्रोवर एवं प्रदेश सचिव महेंद्र कुराड ने किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दलबीर भान ने की। काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचकर रोष-प्रदर्शन में शामिल हुए। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने जिला सचिवालय के बाहर मुख्य सड़क पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए सरकार का पुतला फूंका।

प्रदर्शन में जिला प्रभारी रोहतास कैलरम, महासचिव हरिकेश सिंहमार, डॉ. सुबे सिंह रंगा ,हल्का कैथल अध्यक्ष शमशेर सिंह रंगा, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश पातलान, वरिष्ठ नेता बाबा ख्याल साच, डॉ. सिमरा, भरत सिंह,कलायत हलका अध्यक्ष विनोद कुराड, हंसराज कुराड, हल्का कैथल प्रभारी रवि शेरू खेड़ी, पूर्व हलका अध्यक्ष कैथल सुभाष ब्ह्मणी महेश ग्रोवर विक्रम नरड, राकेश सिरोही आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें