फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड यूनियन व कर्मचारी संगठनों की बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ट्रेड यूनियनों तथा कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक जवाहर पार्क कैथल में हुई। इस मौके पर सरकार की नीतियों की निंदा की गई। इस मौके पर कर्मचारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता नरेश रोहेड़ा सीटू और सर्वकर्मचारी संघ के नेता जरनैल सिंह, इंटक से रामफल कादयान, बैंक कर्मचारी एसोसिएशन से प्रवेश मोर, कर्मचारी नेता विनोद कुमार व किसान मोर्चा से अनिल नंबरदार ने संयुक्त रूप से की। संचालन जिला सचिव रामपाल शर्मा व सीटू के जयप्रकाश शास्त्री ने किया। एलआईसी कर्मचारी यूनियन से जयपाल शर्मा ने कहा कि लाइफ इंश्योरेंस के सेक्टर में कार्य करने वाली एलआईसी को केंद्र सरकार द्वारा एक सितंबर 1956 को केवल पांच करोड़ रुपये में शुरू किया गया था, जो आज 39 लाख करोड़ रुपये के संसाधनों के साथ विशालकाय संस्था बन चुकी हैं। लेकिन केंद्र सरकार मुनाफे में चल रही इस कंपनी को भी कौड़ियों के भाव बेचना चाहती है।
विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सतबीर गोयत ने कहा कि सरकार द्वारा बिना संसद में बहस के लाई गई नई शिक्षा नीति के कारण शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा तथा शिक्षा आम आदमी से बाहर चली जाएगी। शिक्षक नई पेंशन नीति को वापस लेकर पुरानी पेंशन नीति बहाल करवाने के लिए भी 28-29 मार्च को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान जरनैल सिंह तथा शिवचरण, एसएफआई के मनजीत व सौम्या, संयुक्त किसान मोर्चा के अनिल नंबरदार, सोहन पूनिया व जसपाल सिंह, ओमपाल भाल, मित्र पाल राणा, बलजिंदर सीड़ा, प्रकाश गुहणा, मंगतराम व अशोक कुमार, महिला समिति की रामकली व सावित्री देवी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेश हरित व रामशरण सहित भारी संख्या में संगठन सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें