समाधान शिविर में समस्याएं सुनती डीसी। प्रवक्ता
- फोटो : 1
कैथल। लघु सचिवालय स्थित समाधान शिविर में उपायुक्त अपराजिता ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शिविर में गांव कोल निवासी नरेश कुमार ने परिवार पहचान पत्र में अधिक आय होने से संबंधित शिकायत रखते हुए वास्तविक आय के अनुसार संशोधन करने की मांग की।
इसी प्रकार गांव पाडला निवासी संजय कुमार ने परिवार पहचान पत्र में अधिक आय दर्ज होने के कारण बीपीएल राशन कार्ड कटने की समस्या रखी। इस पर डीसी अपराजिता ने क्रिड विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों केसों का दोबारा सत्यापन करवा कर आय संबंधी त्रुटि ठीक की जाए। शिविर में परिवार पहचान पत्र, इंतकाल, बिजली बिल, राशन कार्ड, आय संशोधन और राजस्व विभाग से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुईं।
समाधान शिविर में समस्याएं सुनती डीसी। प्रवक्ता- फोटो : 1