फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मई-जून में जन्मी 44 बेटियों का मनाया सामूहिक जन्मदिन

Sun, 18 May 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वतंत्रता सेनानी चंदू राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मई-जून में जन्मी 44 बेटियों का भारत विकास परिषद की शाखा क्योड़क ने सामूहिक जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बेटियों को मंच पर आमंत्रित कर फूलों की माला पहनाई व उपहार दिए गए।

इस सम्मान से उनके चेहरों पर उत्साह और गर्व की मुस्कान झलक उठी। परिषद ने लड्डू वितरण कर सभी छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को मुंह मीठा कराया। अध्ययनरत छात्राओं के सामूहिक जन्मदिन एवं उनकी उपलब्धियों के सम्मान में इस जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में दर्शना देवी (धर्मपत्नी स्व. धर्मपाल सिंह ‘नेताजी’) ने छात्राओं को संबोधित किया। यह अवसर मुख्य अतिथि दर्शना देवी के लिए विशेष रूप से गौरवपूर्ण और भावनात्मक रहा, क्योंकि यह विद्यालय स्वतंत्रता सेनानी स्व. चंदू के नाम पर स्थापित है, जो इसी गांव के निवासी एवं दर्शना देवी के ससुर थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक गर्ग और मंच संचालन के साथ कार्यक्रम संयोजन का दायित्व परिषद सदस्य कृष्ण कुमार कौशिक ने निभाया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अशोक गर्ग ने कहा कि जब बेटियां आगे बढ़ती हैं तो पूरा राष्ट्र प्रगति करता है। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक रामचंद्र, अध्यक्ष सुरेश शर्मा (रिटायर लेक्चरार), वित्त सचिव विजेंद्र तंवर, सदस्य रजनीश तंवर, रामपाल तंवर, दीपक शर्मा, मघर सिंह, शीशन तंवर, प्राचार्या पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें