फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सफलता से बच्चों में दौड़ी खुशी की लहर

Sun, 18 May 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10वीं का परिणाम घोषित होते ही बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पाडला स्थित ज्ञानदीप स्कूल के 35 बच्चों ने मेरिट में स्थान हासिल किया। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ तो बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई और बच्चे मोबाइल पर अपना परिणाम देखे नजर आए।

वहीं, गांव पाडला ज्ञानदीप स्कूल के बच्चों ने भी इस वर्ष परीक्षा में बेहतर स्थान प्राप्त किया और 48 बच्चों में से 35 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया।स्कूल के प्रिंसिपल सोहनलाल धारीवाल ने बच्चों के भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सोहनलाल धारीवाल ने बताया कि स्कूल के दसवीं के छात्र मोहित ने 500 में से 469 अंक, इशिका ने 464 अंक ,शिवम ने 464 अंक ,कशिश ने 455 अंक, तमन्ना ने 440 अंक, प्रिया ने 439 अंक , केशव ने 437 अंक,युग ने 435 अंक, अरमान ने 434 अंक, तुषार ने 424 अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा और कुछ कई छात्रों ने बेहतर अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया।

कहा कि स्कूल का अनुभव स्टाफ बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करता है। इस मौके पर सुनीता, लक्ष्मी, पूजा, पवन, सुरेश कविता, रीना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें