कलायत। निर्जला एकादशी पर शुक्रवार को शहर में कई जगहों पर मीठे पानी और शर्बत की छबील लगाई गई। प्रमुख चौराहों पर समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने राहगीरों को ठंडा पानी और शर्बत पिलाकर पुण्य कमाया। एमडीएन स्कूल के सामने तरबूज की छबील लगाई गई। रेलवे रोड, श्री कपिल मुनि रोड, अनाज मंडी और नेशनल हाईवे पर दुकानदारों ने राहगीरों को ठंडा मीठा पानी, शिकंजी और नींबू पानी पिलाया। नगरपालिका परिसर में आने वाले लोगों को आमरस पिलाया गया। संवाद
पवन शर्मा ने कहा कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ी सेवा है।
पंजाबी वेलफेयर सभा ने बांटा आलू का प्रसाद
कैथल। अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मारक पार्क रोड पर पंजाबी वेलफेयर सभा ने निर्जला एकादशी पर मीठे जल व आलू का प्रसाद बांटा। इस मौके पर महासचिव महेश धमीजा व कोषाध्यक्ष राकेश मल्होत्रा के साथ ही कैलाश भगत, इंद्रजीत सरदाना, प्रदर्शन परुथी, नरेंद्र निझावन, वीके चावला, अरविंद चावला, बिट्टू भ्याना, संदीप मलिक, ज्ञान प्रकाश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
छबील लगाकर पिलाया शरबत
सीवन। निर्जला एकादशी पर सीवन नगर में प्रमुख स्थानों पर ठंडे मीठे जल की छबीलें लगाकर राहगीरों को शीतलता प्रदान की गई। शिव शंकर त्रयोदशी मासिक भंडारा समिति ने मुख्य मार्ग पर छबील लगाई। इसमें अशोक गोयल, मनोज गिरधर, दर्शन, गुलशन, अभि मेहता, सोनू सैनी सहित अन्य सेवादारों ने सेवा की। इसके अलावा सौथा मोड, सोसायटी चौक, कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग सहित नगर के कई अन्य स्थानों पर भी छबीलें लगाई गईं। राहगीरों ने सेवा कार्य की सराहना की। संवाद