फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कों में अव्यवस्था व शहर में कई जगह लगे कूड़े के ढेर पर डीसी ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डीसी प्रदीप दहिया ने बुधवार को अधिकारियों के साथ शहर में साफ-सफाई, अतिक्रमण और पार्कों की स्थिति का निरीक्षण किया। जवाहर पार्क, चिल्ड्रेन पार्क, अप्पू घर में काफी दुर्व्यवस्थाएं मिलीं। इस पर मातहत अफसरों पर सख्ती दिखाते हुए व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। कहा अगले कुछ दिनों में शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटवाने के लिए कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

डीसी सुबह पिहोवा चौक से कमेटी चौक होते हुए माता गेट पहुंचे। वहां अरुणेश्वर मंदिर के समीप एक निजी प्लाट में पड़ी गंदगी पर अधिकारियों से सवाल किया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रॉपर्टी मालिक को कहें कि यहां चहारदीवारी बनाए। इस तरह से कचरा एकत्रित नहीं होना चाहिए। इसके बाद वह चंदाना गेट से रेलवे गेट होते हुए जवाहर पार्क पहुंचे। इस दौरान सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर एसडीएम को निर्देश दिया कि सड़कों से अतिक्रमण हटवाया जाए। देखा कि चारे की दुकानों से चारा बाहर सड़क पर डाला जा रहा है। इससे पशु एकत्रित होते हैं। इससे सड़कों पर हादसे होते हैं।
डीसी ने जवाहर पार्क में प्रवेश करते ही निर्देश दिया कि पाइपों को यहां से हटवाया जाए। लंबे समय से बंद पड़े म्यूजिक व लाइट सिस्टम को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। कहा कि इसके लिए अतिरिक्त बिल न बनाएं। बिल पहले ही काफी बने होते हैं। पहले से स्वीकृत बजट या टेंडर से ही ये काम करवाए जाएं। इससे आगे डीसी को नंगे तार दिखे जिस पर नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन तारों को तुरंत कवर किया जाए। इसके बाद डीसी ने खराब पड़े फव्वारों को ठीक करने को कहा। झील में एकत्रित गंदगी को दूर करवाने का निर्देश दिया। इसके बाद डीसी ने यहां बने पुराने अप्पू घर के भवन का दौरा किया। यहां बदहाल भवन और अंदर पड़े सामान की जांच कर इसे साफ-सुथरा बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

चिल्ड्रेन पार्क में टूटे हुए बेंच व बदहाल शौचालयों को लेकर डीसी ने नाखुशी जताई। निर्देश दिए कि व्यवस्था को शीघ्र ठीक करें। यहां टूटे पड़े झूलों, पैनोरमा के बाहर बने खिलौने डायनोसार सहित अन्य व्यवस्थाओं की बदहाली पर भी सवाल किया। डीसी ने ट्वॉय ट्रेन को भी ठीक करवाने को कहा। उन्होंने पैनोरमा के अंदर जाकर भी निरीक्षण किया और कहा कि इसे ठीक किया जाए। यह काफी उपयोगी माध्यम है जिससे बच्चों को जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने चिल्ड्रेन पार्क की गैलरी के टूटे शेड, छत को दुरुस्त करवाने के साथ म्यूजिकल फाउंटेन को भी चालू कराने को कहा। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सार्वजनिक स्थानों और पार्कों की सुंदरता शहर की सुंदरता को दर्शाती है। इसलिए अधिकारी जल्द से जल्द पार्कों की हालत सुधारें। सड़कों से तत्काल अतिक्रमण हटवाया जाए। सड़कों से पशुओं को हटवाने के लिए भी डीसी ने निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें