फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटर सुपरीटेंडेंट पर परीक्षा देने आए विद्यार्थियों ने जड़े दुर्व्यवहार के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को पूंडरी स्थित आर्य स्कूल में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल पाई के विद्यार्थियों ने सेंटर सुपरीटेंडेंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस बारे में स्कूल संचालकों और विद्यार्थियों ने खंड शिक्षा अधिकारी को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि वे ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल पाई के विद्यार्थी हैं और पूंडरी स्थित आर्य स्कूल में बारहवीं की परीक्षा देने आ रहे हैं। 30 मार्च को जब उनका हिंदी का पेपर था तो उन्हें दो बजे वितरित करना था, लेकिन सेंटर सुपरीटेंडेंट व सुपरवाइजर की लापरवाही के कारण वो प्रश्नपत्र दो बजकर 40 मिनट पर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस कारण विद्यार्थियों का 20 से 22 अंकों का पेपर रह गया। विद्यार्थियों व स्कूल के प्रधानाचार्य ने जब सेंटर सुपरीटेंडेंट संदीप से इसका कारण जानना चाहा तो उन्होंने कारण बताने की बजाय दुर्वव्यवहार किया और पुलिस को शिकायत करने की धमकी दी। उस दिन भी उन्होंने पूरे मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को दी थी, लेकिन उसके बावजूद दो अप्रैल व पांच अप्रैल को हुए उनके स्कूल के बच्चों के साथ न केवल दुर्वव्यवहार किया गया बल्कि बेवजह की रोका-टोकी और उतर-पुस्तिका छीनी गई। बच्चों को डराया धमकाया जा रहा है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस वजह से बच्चे भयावह स्थिति में परीक्षा दे रहे हैं और उनका पूरा साल बर्बाद होने के कगार पर है। इसलिए उन्होंने बोर्ड के चेयरमैन से गुहार लगाते हुए कहा है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए उचित कदम उठाएं ताकि उनके स्कूल के बच्चे अगली परीक्षाएं सही ढंग से दे पाएं।
बीईओ पूंडरी गरीश चंद्र कौशिक ने कहा कि आर्य स्कूल के सुपरीटेंडेंट संदीप के खिलाफ दुर्वव्यवहार की शिकायत मिली है। पहले भी इस स्कूल के बच्चों ने शिकायत दी थी। इस पर पत्राचार किया गया था। इस मामले में जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें