फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महिला से छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सदर पुलिस थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आठ दिसंबर को गांव के ही कुछ लोगों ने छेड़खानी करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। एक अन्य महिला ने भी आरोपियों का साथ दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत
दूसरे मामले में एक गांव निवासी व्यक्ति ने चीका पुलिस को शिकायत देते हुए कहा है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ आरोपी साहिल व उसके साथियों ने छेड़खानी करते हुए मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे। आरोपियों ने उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण करने का प्रयास कर जान से मारने की धमकी दी। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें