फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
(कैथल) ढांड। कौल में एक युवक ने कुछ व्यक्तियों द्वारा परेशान किए जाने पर जहर निगल कर आत्महत्या कर ली है। जिससे परिवार में मातम का माहौल है। ढांड पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार निवासी कौल ने कहा कि उसका भाई जसबीर सिंह नहर विभाग में कई वर्षों से कार्यरत था, जोकि एक दिसंबर को सुबह के समय उसके पास जनता कॉलेज कौल में आया और एक मोटरसाइकिल छोड़कर यह कहकर चला गया कि इसको घर ले जाना। इसके बाद सायं के समय जब वह घर पहुंचा तो उसका भाई वहां पर नहीं था।
विज्ञापन

2 दिसंबर को सुबह करीब 3 बजे उसके भाई ने घर का दरवाजा खटखटाया तो जसबीर ने कहा कि उसने जहर खा लिया है। उसे अस्पताल ले चलो। जब वे उसे सरकारी अस्पताल कौल में लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल कैथल के लिए रेफर कर दिया। जब उसे नागरिक अस्पताल कैथल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट व जहर की गोलियां बरामद हुई है। जिसमें उसने 9 व्यक्तियों को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उक्त सभी आरोपियों ने उसे मानसिक तौर पर काफी प्रताड़ित किया है और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसकी मोटरसाइकिल व 2 मोबाइल फोन भी आरोपियों ने छीन रखे हैं, इसके अलावा उसकी पत्नी के गहने भी इनके पास हैं। इन सभी से परेशान होकर उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ रहा है।
ढांड थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि कौल निवासी मृतक जसबीर के भाई विनोद कुमार की शिकायत पर बलकार कबाड़ी, सुनील, बिट्टू, कृष्ण, दर्शन, अमित, मलखान, शीशन व ज्ञानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें