फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से गर्भपात करने के आरोप में पुलिस ने एक निजी अस्पताल की डॉक्टर किरण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बलिंद्र ने बताया कि 22 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास सूचना आई थी कि एक निजी अस्पताल में सुबह पांच से छह बजे के करीब एक महिला का गर्भपात किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूचना के बाद निजी अस्पताल में छापा मारा था। जहां एक महिला मिली। जिसका सुबह चार बजे गर्भपात किया था। अस्पताल में गर्भपात होने पर पुलिस ने निजी अस्पताल की संचालिका किरण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सिविल लाइन थाना के एसएचओ हितेंद्र ने बताया कि डिप्टी सिविल सर्जन की शिकायत पर निजी अस्पताल की डॉक्टर किरण सहित अन्य स्टॉफ के सदस्यों के खिलाफ अवैध रूप से गर्भपात करने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें