फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुहला क्षेत्र के 16 गांवों ने चुने सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 16 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुन लिए हैं और अब शेष 94 में सरपंचों का चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। इसके अलावा गुहला और सीवन ब्लाक समिति में भी पांच ब्लाक समिति सदस्य भी सर्वसम्मति से चुने गए हैं। इसके अलावा 926 पंचों में से 707 पंचों को भी सर्वसम्मति से चुना गया है। क्षेत्र की इन 16 ग्राम पंचायतों में गुहला खंड की भाटिया, लंडाहेड़ी, गुरूनानक नगर, मैंगड़ा, बिच्छियां, खेड़ी दाबन, सिहाली, लालपुर, चाबा, छनना जटान, नंदगढ़,थेहमुकेरियां तथा सीवन खंड की हरनौला, कच्ची पिसोल, पक्की पिसोल व नागल शामिल हैं। इसी प्रकार गुहला खंड में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए वार्ड-12 व वार्ड-20 तथा सीवन खंड में वार्ड-6, वार्ड-9 व वार्ड-12 में सर्वसम्मति से चुने गए हैं। इसके अलावा पंच पद के लिए गुहला खंड में 444 पंच व सीवन खंड में 263 पंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं।
विज्ञापन

विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि गुहला विधानसभा हलका में 110 ग्राम पंचायतें हैं, जहां सरपंच का चुनाव होना है। यहां 16 गांवों में सर्वसम्मति होना एक नया कीर्तिमान है। इससे न केवल चुनावों के अनावश्यक खर्चों से निजात मिलेगी, बल्कि ऐसी ग्राम पंचायतों को हरियाणा सरकार भी अतिरिक्त वित्त प्रदान करने की सहायता करती हैं। जिससे गांवों का विकास होगा। उन्होंने सर्वसम्मति बनाने वाली ग्राम पंचायतों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वास्तव में दीपावली खुशियों का एक अनुपम उपहार लेकर आई है। विधायक ने पंचायती राज संस्थाओं के होने वाले चुनावों में आमजन को शांति व भाईचारा बनाकर रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें