पुलिस ने मारपीट के तीन मामलों में 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी मामलों की जांच कर रही है।
पुलिस को दी पहली शिकायत में भैणी माजरा निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि 14 अप्रैल की सुबह वह पति बीरभान के साथ खेत में कूप बांधने के लिए पराली लेने गई थी। पराली डालते समय गांव निवासी चरण सिंह वहां पहुंचा और उसके पति को अपशब्द कहने लगा। इसके बाद वे घर आ गए और उसका पति भैंस लेने तालाब के पास चला गया। जब वह भैंस लेकर घर के मुख्य गेेट पर आया तो चरण सिंह, ओमप्रकाश और मदन ने गड़ासियों और डंडों से उसके पति व उस पर हमला कर दिया।
पुलिस को दी दूसरी शिकायत में जाखौली निवासी चंद्र ने बताया कि 13 अप्रैल को आठ बजे गली में प्रदीप, पवन, छोटा और दीपक ने उसके लड़के संजू का रास्ता रोककर उससे मारपीट की। लड़ाई झगड़ा सुनकर वह भी मौके पर आ गई। इसके बाद आरोपी राजा के मकान पर चढ़ गए और ईंटें मारनी शुरू कर दी। ईंटों के हमले में वह और उसका लड़का घायल हो गया। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। तीसरी शिकायत में जाखौली निवासी पवन कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल को को उसका बेटा नरेश, तूर, श्यामा, रामभूल, नन्हूं, माइकल, जोगी, संजू, कृष्ण, नरेश की पत्नी, निशू, नन्हु की पत्नी, श्यामा की पत्नी व संजू की पत्नी ने उससे मारपीट की। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।
...