फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग करवाएगा स्वास्थ्य कल्याण उप केंद्रों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कदम उठाया है। विभाग की ओर से जिले में 10 स्वास्थ्य कल्याण उपकेंद्रों की मरम्मत करवाने और सुविधाओं को मजबूत करने की अनुमति दी है। इनकी मरम्मत होने से स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। इमारत की मरम्मत के साथ-साथ वहां मरीजों के बैठने जैसी सुविधाओं को भी मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि फिलहाल विभाग की ओर से प्रथम चरण में केंद्रों के सुधार की अनुमति तो है लेकिन अब अधिकारियों द्वारा ऐसे केंद्रों की सूची तैयार की जा रही है, जहां मरम्मत की जरूरत ज्यादा है। साथ ही विभाग की ओर से बजट संबंधित प्रक्रिया को भी पूरा किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही विभाग से बजट आ जाएगा और उसके साथ ही काम शुरू करवाया जाएगा।
गौरतलब है कि जिले में कई स्वास्थ्य केंद्रों की इमारतें खस्ताहाल हैं। इनके चारों तरफ चहारदीवारी तक नहीं है। कई स्थानों पर दीवारें गिर भी चुकी हैं। ऐसे में विभाग ने ऐसे केंद्रों में प्राथमिक चरण में सुविधाएं पुख्ता करने का प्रयास शुरू किया है। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि जल्द ही केंद्रों की सूची भेजकर विभाग को बजट उपलब्ध करवाने के बारे में पत्र लिखा जाएगा। केंद्र की मरम्मत होने और वहां सुविधाएं मजबूत होने से आसपास के मरीजों को लाभ होगा। उम्मीद है कि बजट जल्द ही जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें