फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार कार्यालय में वित्तीय गड़बड़ी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला रोजगार विभाग में बेरोजगारी भत्ता और मानदेय भेजने में की गई वित्तीय गड़बड़ी के मामले में सोमवार को कार्यालय के बाहर के दो आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। उनके खाते में रकम भेजी गई थी। यह कार्रवाई जिला रोजगार अधिकारी की शिकायत पर की गई। हालांकि विभाग ने उन कर्मचारियों की भूमिका पर चुप्पी साध ली है, जिन्होंने गलत ढंग से धनराशि को आरोपियों के खाते में भेजा। डीसी प्रदीप दहिया का कहना है कि जिन कर्मचारियों ने राशि गलत ढंग से बाहरी खातों में डाली, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए वे विभाग सहित एसपी को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

जिला रोजगार कार्यालय में सक्षम योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को काम के बदले बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। इसमें लाखों रुपये की गड़बड़ी सामने आई थी। मामले में डीसी प्रदीप दहिया की सिफारिश पर विभाग और सीईओ जिला परिषद की कमेटी ने जांच कर कार्यालय से बाहर के पूर्व सीएचसी इंचार्ज वसीम और उसके भाई सहित विभाग के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बताई थी। इस मामले में सक्षम एजेंसी से कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसके बाद विभाग ने इस मामले में केस दर्ज करने का निर्देश दिया था। अब जिला रोजगार अधिकारी डॉ. रीतू चहल ने थाना सिविल लाइन एरिया में भेजी शिकायत में कहा कि सक्षम युवा योजना के तहत स्नातक और स्नातकोतर डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और मानदेय दिया जाता है। इस योजना के तहत पोर्टल पर आवेदन करना होता है। कुछ खातों में संदिग्ध लेनदेन का पता चला। गत 22 जुलाई 2021 को खाताधारक वसीम अहमद कार्यालय में उपस्थित हुआ। उसने स्वीकार किया कि उसने गलत ढंग से अन्य युवाओं के दस्तावेज का उपयोग करके राशि को अपने खाते में डाला था। इसके बाद पता चला कि अवैध रूप से आठ बैंक खाताधारकों को उनके खाते में इस योजना का अनुचित तरीके से लाभ दिया गया। ये सभी वसीम अहमद के ही परिवार से संबंधित पाए गए, जिसमें गलत तरीके से हड़पी गई राशि को बरामद कर जांच कमेटी गठित की गई। इसके बाद विभाग का निर्देश मिला कि गलत तरीके से योजना का लाभ लेने वाले गांव कुतुबपुर निवासी वसीम अहमद, समीर अहमद एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाए। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें