कैथल। दहेज प्रताड़ना के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में कलायत क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में विवाहिता ने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी हुई थी। इसके कुछ समय बाद ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला के पति हरविंद्र, ससुर, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दूसरे मामले में पूंडरी क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि वर्ष 2020 में उसका विवाह हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद उसके पति विशाल, ससुर, जेठ, जेठानी और अन्य लोगों ने मिलकर उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।