फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक पर विवाहिता का शव रख मायके वालों ने लगाया जाम

विज्ञापन
21-कैथल। साहब हमें न्याय दो............प्रदर्शन के दौरान सिटी थाना एसएचओ रोहताश शर्मा से न्याय कर गुहार ल? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। ट्रेन के नीचे आने से घायल हुई महिला की सोमवार को कल्पना चावला अस्पताल करनाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर दोपहर को कार्रवाई की मांग करते हुए पिहोवा चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने के कारण एक घंटे से भी ज्यादा समय तक लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

सिरटा रोड निवासी लड़की की माता उषा ने बताया कि उसने मॉडल टाउन निवासी अभिषेक के साथ 31 अगस्त 2021 को उसकी बेटी लक्की की शादी की गई थी। उसकी बेटी की शादी के 15 दिन बाद ही उसके बेटी के पति अभिषेक ने दहेज मांगना शुरू कर दिया। इसके बाद पहले उसके पति ने क्रेटा गाड़ी दहेज में मांगी। वहीं उसकी सास भी दहेज के लिए तंग करने लग गई। उसकी सास ने दहेज में दो सोने के कड़े व बालियों की मांग रखी। उसके ससुर ने पांच लाख रुपये मांगे। देवर ने बुलेट मोटरसाइकिल न लाने पर ताने मारता था।
वे आरोपियों की धीरे-धीरे मांग भी पूरी करते रहे मगर उन्होंने बेटी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बेटी आरोपियों से तंग होकर 11 मई को बस स्टैंड के नजदीक ट्रेन के आगे कूद गई थी। इस घटना में उसकी एक टांग कट गई थी। गंभीर हालात में उसे कल्पना चावला करनाल में भर्ती करवाया गया। जहां अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि अब भी बेटी के ससुराल पक्ष के लोग उन्हें धमका रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, मृतक महिला की माता की शिकायत पर बेटी के पति अभिषेक, सास, ससुर व देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, दहेज प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर सोमवार को परिजनों ने यहां जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की। जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन एक घंटा तक परिजन पिहोवा चौक पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ शव को रखकर प्रदर्शन करते रहे।
इसके बाद पुलिस ने पिहोवा चौक के एक तरफ शव को रख लिया। इसके बाद परिजनों को समझाया बुझाया गया। जाम लगने के कारण वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। पुलिस ने आईजी कॉलेज के सामने से रास्ते को डायवर्ट किया। डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि रेलवे पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। मामले की जांच जारी है।

22-कैथल। पिहोवा चौक पर जाम लगाते हुए मृतक महिला के परिजन व अन्य।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें