फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कैथल से जींद रोहतक और झज्जर के लिए चलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रोडवेज विभाग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है। ये बसें कैथल से झज्जर व भिवानी तक ही जाएंगी। इससे आगे यात्रियों को खुद सफर तय करना होगा। बता दें कि पुलिस विभाग में एसआई पद की परीक्षा रविवार को आयोजित हो रही है।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग ने जिला वासियों की सुविधा के लिए कैथल से झज्जर व भिवानी के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। भिवानी के लिए शनिवार को एक बजे बस रवाना होगी। इससे पहले इसके कैथल से रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ और झज्जर के लिए बस सेवा नहीं थी। परीक्षा के चलते यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। ये बसें झज्जर और भिवानी रात्रि ठहराव करेंगी। अगले दिन वापसी में भी ये ही बसें कैथल के लिए रवाना होंगी। इसके अलावा करनाल, यमुनानगर वाया कुरुक्षेत्र, अंबाला के लिए भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
एसआई परीक्षा के चलते कैथल से भिवानी के लिए दोपहर एक बजे व झज्जर के लिए शाम चार बजे बसें रवाना होंगी। इससे रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। ये बसें कैथल से वाया जींद, रोहतक के रास्ते से झज्जर पहुंचेगी। वहीं वाया जींद के रास्ते भिवानी पहुंचेगी। कैथल से गुरुग्राम के लिए भी सुबह 5.10 बजे बस सेवा उपलब्ध है।
विज्ञापन

डिपो महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि पुलिस परीक्षा के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए ज्यादा से ज्यादा बसों का संचालन किया जाएगा। कैथल से झज्जर के लिए जरूरत के हिसाब से दो-तीन बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें