कैथल परिवहन विभाग ने एक अप्रैल सोमवार से अमृतसर के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। यह बस सोमवार को सुबह 10 बजे रवाना की जाएगी। रोडवेज को अमृतसर की बस के लिए परमिट भी मिल चुका है। करीब एक महीने पहले ही सरकार की ओर से चीका में आधुनिक बस स्टैंड बनाने का कार्य शुरू कर दिया था। ऐसे में यहां पर लंबे रूटों के बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। इससे पहले चीका से जयपुर के लिए विशेष बस सेवा को शुरू किया था। गौरतलब है कि गुहला क्षेत्र में सैंकड़ों यात्री अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए जाते हैं।
रोडवेज के महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने बताया कि चीका से अमृतसर के लिए बस सेवा शुरू होने के बाद कैथल के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके तहत परमिट की अनुमति मिल चुकी है। इसे सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा।