फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ये शाम मस्तानी में बॉलीवुड कलाकार सागर शर्मा ने बांधा समा

विज्ञापन
कार्यक्रम में कलाकारों को सम्मानित करते गुदगुदी जंक्शन संस्था के सदस्य। संस्था - फोटो : Archive
विज्ञापन
कैथल। अंबाला रोड स्थित एक होटल में रविवार शाम सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह कुरुक्षेत्र की कैथल शाखा की ओर से म्यूजिकल कार्यक्रम ये शाम मस्तानी का आयोजन किया गया। फिल्मी गीतों, सदाबहार नगमों और बॉलीवुड कलाकार सागर शर्मा के शानदार अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों को देर शाम तक बांधे रखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कैथल के अलावा कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, जींद, नरवाना, रोहतक और पंचकूला से पहुंचे संगीत प्रेमियों ने भाग लिया। इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ ने बताया कि गुदगुदी जंक्शन समूह समाज में संगीत की सेवा और उभरते गायकों को मंच देने के उद्देश्य से लगातार नि:शुल्क म्यूजिकल कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने कहा कि गाता रहे मेरा दिल, गीत गाता चल और गाते रहो बजाते रहो जैसे आयोजनों के माध्यम से नई प्रतिभाओं को कला दिखाने का अवसर मिलता है।

जिला प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों को तनाव से राहत देने के साथ-साथ आपसी भाईचारा और मित्रता को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड कलाकार सागर शर्मा रहे। उन्होंने चेहरा है या चांद खिला है, इंतहा हो गई इंतजार की जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सचिन शर्मा ने समा है सुहाना-सुहाना, ललित वर्मा ने बदन पे सितारे लपेटे हुए, सुरेश कुमार ने जो तुमको हो पसंद वही बात कहेंगे गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर केंद्रीय कार्यकारिणी ने जिला कैथल प्रभारी नरेश शर्मा और बॉलीवुड कलाकार सागर शर्मा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कलाकारों को सम्मानित करते गुदगुदी जंक्शन संस्था के सदस्य। संस्था- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें