कैथल। जवाहर पार्क के पास मंगलवार सुबह रजनी कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय कृष्ण का शव मिला। परिजनों के अनुसार वे मानसिक रूप से परेशान रहते थे और बीमार भी थे।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 10 बजे राहगीरों से सूचना मिली थी कि जवाहर पार्क के नजदीक जींद रोड स्थित एक व्यक्ति का शव पड़ा है। 112 की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद शहर थाना पुलिस टीम पहुंची। पुलिस टीम ने उनके कपड़ों में आधार कार्ड, पेन कार्ड या अन्य कागज ढूंढ़ने की कोशिश की लेकिन कोई पहचान के लिए कागज नहीं निकले। पुलिस टीम ने तुरंत शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया। परिजनों से पहचान होने और उनके बयान के आधार पर शहर थाना पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पुलिस ने उनके भांजे जोरा और सुबा के बयान दर्ज किए।
शहर थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि जवाहर पार्क के नजदीक मिले शव की पहचान हो गई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।