फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे बच्चों के परिजनों से मिले भाजपा नेता

विज्ञापन
01-कैथल। यूक्रेन में फंसे बच्चों के परिजन भाजपा नेता अरूण सर्राफ से मिलते हुए। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। यूक्रेन में फंसे बच्चों के परिजनों से मिलकर पूर्व चेयरमैन अरुण सर्राफ व भाजपा के पूर्व महासचिव संजय भारद्वाज ने यूक्रेन में फंसे बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। उनसे बातचीत कर उन्हें सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला महासचिव संजय भारद्वाज ने बताया कि यह पूरे देश के लिए चिंता का विषय था कि पूरे देश से हजारों छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंस गए थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन गंगा जलाकर सभी भारतीयों को भारत लाने का काम किया। कुछ वहां बच्चे अभी भी हैं, जिन्हें निकालने का काम किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने पहले मॉडल टाऊन में डोगरा गेट से महेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अब उनका पुत्र हंगरी बॉर्डर पर पहुंच गया है। जहां से उम्मीद है कि अगली फ्लाइट से वह भारत पहुंच जाएगा। इसके बाद वे मॉडल टाऊन जींद रोड में राजेश मित्तल से मिले। उनका बेटा मनमोहन मित्तल यूक्रेन में फंस गया था। अब वह घर पहुंच गया है। मनमोहन ने पीएम मोदी के ऑपरेशन गंगा के बारे में जानकारी दी। तीसरे मामले में भाजपा नेताओं ने चंदाना गेट से अशोक वर्मा से मुलाकात की। उनका बेटा तुषार वर्मा भी यूक्रेन में फंस गया था, जो दिल्ली पहुंच गया है। इसके अलावा सेक्टर 19 से एक लड़की भी यूक्रेन से लौटी है। वह दिल्ली पहुंच गई है। इन सभी परिवारों ने सरकार के ऑपरेशन गंगा की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें