संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजौंद-पूंडरी मार्ग पर स्थित एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने फुटबॉल प्रतियोगिता में जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।
प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल की फुटबॉल टीम ने कैथल में आयोजित प्री सुबोर्तो फुटबॉल प्रतियोगिता में टीम ने तीसरे स्थान प्राप्त किया है। स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत किया गया व फूल मालाओं से उनका सम्मान किया। प्राचार्य संजीव कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेल प्रतियोगिता मैं इससे भी अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करें। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।