फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: कैथल के बदमाश गुरमेल का नाम आया सामने, जानिए पूरी कहानी

Sun, 13 Oct 2024 02:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में कैथल के युवक का नाम सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गुरमेल डेढ़ महीने पहले अपने घर से हरिद्वार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटा।

विज्ञापन
बदमाश गुरमेल का घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल जिले के छोटे से गांव नरड़ निवासी गुरमेल का नाम इस समय अब मुंबई में गूंज रहा है, लेकिन यह गूंज खुशियों की नहीं, बल्कि एक खौफनाक कहानी की है। शनिवार रात को एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में शामिल आरोपी थोड़े से समय में ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया है।

विज्ञापन


इस घटना ने हरियाणा की सुरक्षा एजेंसियों को एक बार फिर सतर्क कर दिया है, क्योंकि यह मामला दिखाता है कि कैसे एक साधारण अपराधी अचानक एक बड़े आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा बन सकता है।

गुरमेल का यह है आपराधिक इतिहास
गुरमेल का नाम 2019 में उस वक्त सुर्खियों में आया जब उसने अपने गांव नरड़ में सुनील नाम के युवक की हत्या कर दी थी। 31 मई 2019 को, उसने कैथल के रुद्री मंदिर के पास अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की बर्फ के सुए से 52 वार करके हत्या की थी। इस घटना के बाद वह जेल गया, जहां उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों से संपर्क किया। जमानत पर बाहर आने के बाद वह मुंबई चला गया, जहां उसकी आपराधिक गतिविधियों में तेजी आई।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस के सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गुरमेल जेल में रहते हुए लॉरेंस गैंग के अन्य सदस्यों से भी संपर्क में आया था। उसके बाद जब वह जमानत पर बाहर आया तो उसे लॉरेंस गैंग के गुर्गों ने मुंबई बुलाया। इस तरह वह धीरे-धीरे इस खतरनाक नेटवर्क का हिस्सा बन गया।

गुरमेल और करनैल का नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि गुरमेल ने अपने साथी करनैल के साथ मिलकर बाबा सिद्दीकी के घर और दफ्तर की रेकी की थी। करनैल, जो पिछले डेढ़ से दो महीने से मुंबई में था, बाबा सिद्दीकी पर नजर रख रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, करनैल के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह करीब 6 महीने पहले गांव आया था, लेकिन उसके बाद से वह फिर नहीं लौटा। यह इस बात को दर्शाता है कि कैसे छोटे गांवों के युवक अपराध की दुनिया में खींचे जा रहे हैं।

हरियाणा पुलिस के सूत्रों ने पुष्टि की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस ने गुरमेल और करनैल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक विशेष टीम बनाई है। सूत्रों का कहना है कि इस तरह के मामलों में शामिल अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

गुरमेल सिंह मेरा कुछ नहीं- दादी

आरोपियों में से एक गुरमेल सिंह की दादी ने कहा कि वह मेरा पोता था, लेकिन अब वह मेरे लिए कुछ भी नहीं है। वह मुझसे संपर्क में नहीं है।
 
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले पर कहा, "यह बहुत गंभीर बात है कि कैथल के अपराधियों के तार अब मुंबई के अपराधियों से जुड़ रहे हैं।

मेरा मानना है कि अगर प्रशासन में थोड़ा भी आत्मसम्मान बचा है तो उसे लगाम कसनी चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए। मुख्यमंत्री कहां हैं, कहां व्यस्त हैं? वे कैथल से जाकर मुंबई में हत्या जैसे अपराध करने वाले अपराधियों पर लगाम क्यों नहीं लगा पा रहे हैं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें