राजौंद। सेरधा गांव स्थित अमरनाथ भगत जयराम कन्या महाविद्यालय में सोमवार को एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। नाटक के जरिये दहेज प्रथा को समाज से दूर भगाने का संदेश दिया।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मधु वालिया ने स्वयं सेविकाओं को सेवा भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी और प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों में भाग लेने से एक मंच पर जहां खुलकर बोलने का अवसर मिलता है, वहीं अपनी प्रतिभा को निखारने का भी मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान सीखी गई सभी बातों को अन्य छात्राओं के साथ भी साझा करें। उन्होंने बताया कि शिविर में 60 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें समय कविता, नाटक और हरियाणवी गीतों पर आकर्षक नृत्य भी प्रस्तुत किया। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुमनलता ने पूरे सप्ताह अलग-अलग विषयों पर सिखाई गई बातें साझा की। इस अवसर पर सुमन लता, स्टाफ सदस्य सीमा रानी, मोनिका रानी, सुदेश शर्मा, ईशा शर्मा व सुनीता शर्मा मौजूद रही।