विजेता खिलाड़ियों के साथ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की सचिव मंजू गर्ग। स्वयं
कैथल। फरीदाबाद में आयोजित स्टेट बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता-2026 में कैथल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में सोनू राम ने सीनियर वर्ग के 59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि अजय तंवर ने जूनियर वर्ग के 66 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।
कैथल जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की सचिव व अल्फा फिटनेस की संचालिका मंजू गर्ग ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अल्फा फिटनेस की ओर से युवाओं और महिलाओं को पावरलिफ्टिंग एवं स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देकर राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
विजेता खिलाड़ियों के साथ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की सचिव मंजू गर्ग। स्वयं