फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंडी में धान की आवक शुरू, नहीं बनी व्यवस्था

Mon, 26 Aug 2024 03:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नई अनाज मंडी में 1509 किस्म के धान की आवक तो शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसानों के लिए व्यवस्था नहीं बन पाई है। अनाज मंडी में शुक्रवार शाम के समय पहुंचे 1509 के किस्म का धान पहुंचा था। इसकी निजी खरीद 2100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से हुई है।
विज्ञापन

अब आवक शुरू होने के बाद अभी तक मंडी में किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। कृषि विभाग के आदेशों पर मार्केट कमेटी की ओर से अब अगले 25 दिन से एक महीने के अंदर कभी भी सरकारी खरीद को शुरू किया जाता है, लेकिन इस समय मंडी में डाले जा रहे सीवरेज की पाइपलाइन भी धान के सीजन में बाधा बन सकता है।
इस समय सीजन के शुरूआत से पहले हालात नहीं सुधरे तो किसानों को काफी परेशानी होगी। यहां मंडी में सबसे बड़ी समस्या स्ट्रीट लाइटों का खराब होना भी है और इसके साथ ही शौचालय का भी प्रबंध आधे अधूर हैं। मंडी में मार्केट कमेटी के अलावा अन्य किसी भी स्थान पर शौचालय नहीं है। मंडी में बनाया गया एक सार्वजनिक शौचालय बंद पड़ा है। इस शौचालयों पर ताले लगा इसे बंद किया गया है।
विज्ञापन

आढ़ती धर्मपाल कठवाड़ ने कहा कि मंडी में सबसे अधिक समस्या स्ट्रीट लाइटों की है। मंडी के अंदर तो कुछ स्ट्रीट लाइट ठीक हैं, लेकिन मंडी के सभी गेटों के बाहर लाइट नहीं लगाई गई हैं। जाखौली अड्डा से मंडी की तरफ से आने वाले रास्तों पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब हो हैं। यहां पर स्ट्रीट लाइटों के कई खंभों पर तो नंगे तार लटक रहे हैं।
प्रवासी मजदूर असीम ने बताया कि वे पिछले पांच से कैथल में धान के सीजन में मजदूरी करने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर शौचालय की सुविधा नहीं है। शौचालय के लिए मार्केट कमेटी में जाना पड़ता है।


मार्केट कमेटी सचिव बसाऊ राम ने बताया कि सीजन के समय मंडी में आढ़तियों, किसानों व मजदूरों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मंडी में सीवरेज की पाइपलाइन डालने के लिए जो सड़कें खोदी है, उसे सरकारी खरीद की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही बना दिया जाएगा। इस दौरान किसानों व आढ़तियों को किसी भी प्रकार से सड़क के कारण धान डालने की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

कुरुक्षेत्र।  कान्हा को घर लेकर जाना है---- जन्माष्टमी पर्व पर दुकान पर रखे भगवान श्री कृष्ण के

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें