फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी का अपहरण कर गाड़ी, नकदी व सोना लूटने के मामले में आरोपी रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका में व्यवसाय करने वाले राजस्थान निवासी व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर गाड़ी सहित अपहरण करने, वह निसिंग करनाल निवासी एक युवक का अपहरण कर फिरौती वसूल कर हत्या करने के मामले में सीआईए-तीन ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वारदात के करीब चार घंटे बाद आरोपियों द्वारा पूंडरी एटीएम से लूटे गए कार्ड की मार्फत 20 हजार रुपये निकलवाए गए थे। उस समय सीसीटीवी कैमरे की फुटेज द्वारा एक आरोपी कीपहचान की गई थी । लूटी गई नकदी व गाड़ी की बरामदगी व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को आरोपी का 30 जनवरी तक तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

एसपी विरेंद्र विज ने बताया कि व। यह गिरफ्तार किए गए इसी आरोपी की है। उन्होंने बताया कि रवि थोरी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान करीब चार वर्ष से हुडा चीका में रहते हुए गोविंद राइस मिल में पार्टनर है। 26 दिसंबर की रात अपनी कार में राजस्थान से लौटने के बाद पेट्रोल पंप चीका पर रात को डीजल डलवा कर लौट रहे थे। एक सफेद रंग की गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया। गाड़ी से उतरे चार युवक उनकी कार में आ गए व आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर अपहरण कर लिया। आरोपियों ने रास्ते में पिस्तौल के बल पर मोबाइल फोन, दो तोले की सोना चेन व 30 हजार रुपये नकदी सहित पर्स लूट लिया। पिस्तौल बट्ट से सिर में चोट मारकर धमकी देते हुए एटीएम के पिनकोड की जानकारी प्राप्त कर ली। रात को लगभग 1:15 बजे उसे खरकां से करीब सात किलोमीटर दूरी पर स्थित पंजाब के रसौली गांव में सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। जहां से उसने नजदीक के डेरा में पहुंचकर अपने पार्टनर संदीप को फोन करके मामले की जानकारी दी। 27 दिसंबर को चीका थाना में रवि थोरी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया कि मामले में सीआईए-तीन गुहला प्रभारी सबइंस्पेक्टर जयनारायण की अगुवाई में एसआई राजेंद्र सिंह, हेडकांस्टेबल प्रदीप कुमार व एचसी बजींद्र सिंह की टीम ने करीब 22 वर्षीय आरोपी अमनदीप उर्फ बाबा निवासी निसिंग जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक युवक का अपहरण करके ढाई लाख रुपये फिरौती व उसकी युवक की हत्या के मामले में सीआईए करनाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि 20 दिसंबर को उसके दोस्त राजेंद्र उर्फ जिंदा, रविंद्र उर्फ बिंद्र गोंदर व सचिन राणा निसिंग ने अपने परिचित निसिंग निवासी विश्वभारती का फिरौती के लिए अपहरण करने को गाड़ी लूटने की योजना बनाई। 26 दिसंबर को चारों राजेंद्र जिंदा की गाड़ी में सवार होकर चीका पहुंचे। गाड़ी में सवार अकेले युवक को देखकर उसकी गाड़ी लूटते हुए युवक का अपहरण कर लिया। बाद में निसिंग निवासी एक व्यापारी का अपहरण करके उचाना झिलमिल ढाबा करनाल के पास फिरौती वसूल की गई। अपह्त की परने से गला घोंटकर हत्या कर दी व शव को खनौरी पंजाब के पास घगर नहर में फेंक दिया था। आरोपी का न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें