फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दुसैन के पास चालक से गाड़ी लूट कर गोली मारकार हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को सीआईए-1 पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके आरोपियों का न्यायालय से व्यापक पूछताछ के लिए 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ उपरांत सीआईए-1 पुलिस द्वारा आरोपियों को असला सप्लाई करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

15 सिंतबर को गांव दुसैन के पास अज्ञात व्यक्ति पिकअप गाड़ी चालक को गोली मार कर गाडी लूट कर ले गए थे। पिकअप चालक सुरेश के बेटे सुमित निवासी डुलियानी की शिकायत पर थाना पूंडरी में अभियोग अंकित किया गया था। 22 सितंबर को पिकअप चालक सुरेश की पीजीआई में मौत हो गई थी। मामले की जांच करते हुए सीआईए-1 टीम ने आरोपी बिट्टू उर्फ मोटा व अनिल उर्फ नीलू दोनों निवासी टोहाना को गिरफ्तार कर न्यायालय से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ के बाद सन्नी निवासी टोहाना को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर की अवैध देसी पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस, लूटी गई गाड़ी के कागजात व नंबर प्लेट बरामद कर ली गई। इस मामले में पुलिस द्वारा पहले ही एक आरोपी सजंय उर्फ संजू निवासी टोहाना को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें