फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ प्रशासन का साथ देने की अपील

विज्ञापन
02-कैथल। गांव चाणचक में नशा जागरुकता अभियान में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसपी मकसूद अहमद। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
सीवन। गांव लदाना चक्कू के राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीएसपी गुहला सुनील कुमार ने कहा कि समाज में नशा बुरी तरह से फैल रहा है। हमें जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन

नशा समाज के लिए एक अभिशाप है। हम सबको मिलकर इस अभिशाप को समाप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए। प्रशासन नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए कृत संकल्प है और नशे को खत्म करने के लिए लोगों को प्रशासन का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी खेलों की तरफ अपना मन लगाए ताकि वे नशे जैसी बुराई से दूर रह सकें और अपना भविष्य संवार सकें। प्रधानाचार्य राजेश कुमार सैनी ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मलखान सिंह, रणधीर सिंह, अंग्रेज सिंह, रुलदू राम, वेद प्रकाश, थाना प्रभारी गुहला राजेश कुमार व चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह मौजूद रहे।
नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में विश्व ड्रग्स दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। विशेषज्ञ डॉ. विनय गुप्ता ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी भयंकर बीमारी है जो मनुष्य के शरीर को धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर देती है। नशे की लत जिसको लग जाए, छोड़ने का नाम नहीं लेती है। इससे जितना दूर रह सकें, उतना ही ठीक रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने की। इस अवसर पर डॉ. विशंबर दास, डॉ. सोनिया रानी, डॉ. अनीता, पुष्पा, कोमल व प्रेरणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें